पानी में डुब कर युवक की मौत होने की घटना सामने आयी है। दुर्गापुर का तनवीर शेख 19 वर्ष यह लालपेठ कॉलरी क्रमांक 2 में अपने दोस्त से मिलने गया था। 1 से 30 बजे के दरम्यान इस परिसर के वेकोलि व वनविभाग की जगह पर खोदे गए एक 30 से 40 फुट के गड्डे में दोस्तो के साथ तैरने गया। तभी तनवीर की गड्डे में डुब कर मौत हुई है। चंद्रपुर मनपा के रेस्क्यु ऑपरेशन करने वाली बोट की सहायता से 3 घंटे के बाद तनवीर का शव मिला है। इस घटना से परिसर में दुख का वातावरण है। साथ ही इतना बडा गड्डा खोदते समय वनविभाग ने इसे कंपाउंड ना करने से यह घटना घटकर वन विभाग व्दारा मृतक के परिवार को नुकसान भरपाई देने की मांग की जा रही है।









