चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील में 4 किसानों की दर्दनाक मौत का मामला बुधवार 11 सितंबर 2024 को सामने आया है। गणेशपुरगांव के खेत में शिकार के लिए जिंदा बिजली तार छोडे गए थे। खेत में काम करते समय इसके स्पर्श से किसानों को बिजली का झटका लग करजगह पर ही 4 किसानों की मौत और 1 गंभीर जख्मी होने की जानकारी है। मृतक किसानों में पुंडलीक मानकर 65, युवराज डोंगरे 43, प्रकाश राऊत 45, और नानाजी राऊत 55 होकर गंभीर जख्मी सचिन सुधाकर नन्नावरे 35 किसान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन ने घटना स्थल को भेट देकर महावितरण के अधिकारीयों को बिजली तार में करंट होने और तत्काल बंद करने की सुचना दी है।









