इंस्पायर इंस्टीट्युट छात्रावास में 17 वर्षीय विद्यार्थीनी की आत्महत्या

0
772
Oplus_131072

चंद्रपुर शहर के जिला क्रीडा संकुल के पास इंस्पायर इंस्टीट्युट के छात्रावास में 17 वर्षीय युवती ने आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। प्रांजली हनुमंत राजुरकर रा. मारेगांव तहसील वणी ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।10 सितंबर को प्रांजली अपने मामा के घर गयी थी। छात्रावास वापस आने के बाद दुसरे दिन क्लास में ना आने का प्रांजली ने अपनी सहेलीयों से कहा था। 11 सितंबर को क्लास में ना जाने और दिन भर दिखाई ना देने से शाम को प्रांजली की सहेलीयों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकीन दरवाजा ना खोलने पर मामले की जानकारी छात्रावास कर्मचारीयों को दी गयी। कर्मचारीयों ने कमरे को खोल कर देखने पर प्रांजली फांसी लगाकर दिखाई दी। साथ ही प्रांजली ने सुसाईट नोट भी लिख कर रखा था। मामले की जानकारी रामनगर पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल को भेट देकर पंचनामा कर प्रांजली का शव जांच के लिए जिला सरकार अस्पताल भेजा है। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here