ऑटो और कार की टक्कर में 2 की मौत

0
474
Oplus_16908288

चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के येन्सा में ऑटो और कार की भीषण दुर्घटना हुई है। जिस में रामपुर से काम पुरा कर कामगार ऑटो से वरोरा जा रहे थे। इसी दरम्यान चंद्रपुर से आने वाली कार ने ऑटो को पिछे से जोरदार टक्कर मारी। जिस में ऑटो दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया। इस दुर्घटना में रंजना चंद्रकांत झुनझुनकर 46 और सविता अरविंद बुरडकर 42 की मौत हुई है। साथ ही अन्य 15 जख्मी हुए है। घायलों को वरोरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इन्ही घायलों में से एक महिला गंभीर घायल होने से चंद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी कामगार वरोरा के निवासी होकर रामपुर गांव में गन्ना तोडने के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वरोरा पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वरोरा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here