बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की निर्मम हत्या

0
375
Oplus_16908288

चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के शेगाव बू में बेटे ने पिता की निर्मम हत्या करने की घटना सामने आयी है. जिसमे १९ जुलाई २०२५ को सुबह ११ बजे पिता गुलाब पत्रुजी दातारकर ५८ और बेटे अभय गुलाब दातारकर ३४ के बिच में किसी बात पर विवाद हो गया. जिसमे बेटे अभय ने पिता गुलाब पर कुल्हाड़ी से बार बार वार किया. इस हमले में पिता गुलाब की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही शेगाव बू के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही शेगाव बू पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह के साथ पोउपनि सुमित कांबड़े ने दल के साथ घटना स्थल को बेट देकर पंचनामा किया है. पुलिस ने आरोपी अभय गुलाब दातारकर को गिरफ्तार कर अभय के विरोध में शेगाव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. मामले की जाँच जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह के साथ पोउपनि सुमित कांबड़े, दिनकर घोटकर,मदन येरने, निखिल कोरासे, छगन जामभुड़े, दिनेश तातेवॉर, पो अ संतोष निषाद, प्रशांत गिरडकर, प्रगति भगत कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here