छोटे भाई ने देशी कट्टे से की बड़े भाई हत्या की हत्या

0
491

चंद्रपुर से तड़ीपार किए गए आरोपी सोनू सिंग टाक ने अपने बड़े भाई की हत्या का मामला बुधवार ३० जुलाई को सामने आया है। इस मामले में शहर के बाबूपेठ जूनोना मार्ग के विठ्ठल बाबा मंदिर संकुल में शाम ७.३० दरम्यान बुद्धा सिंग टाक और सोनू सिंग टाक में कुछ विवाद हो गया। जिसमें सोनू सिंग टाक ने देशी कट्टे से बड़े भाई बुद्धा सिंग टाक की गोली मारकर हत्या की है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, एसडीपीओ सुधाकर यादव, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा ने घटनास्थल को भेट देकर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले से शहर में एक बार फिर देशी कट्टे के प्रयोग और पुलिस द्वारा अवैध हथियार धर पकड़ की मुहिम शुरू करने की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here