चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हटने के बाद एक्साईज विभाग अधिकारी की छत्रछाया में अवैध शराब बिक्री हो रही है। जिस में चंद्रपुर शहर के मध्यभाग में नामांकीत वाईन शॉप में बिना टीपी के शराब आकर बिक्री का व्यापार पनप रहा है। वैसे तो नियम में शराब बिक्रेता कंपनी व्दारा शराब खरीदार वॉइनशॉप को शराब भेजने के पहले ऑनलाइन टीपी जनरेट होकर यह ऑनलाइन टीपी सबसे पहले एक्साईज विभाग को ऑनलाइन भेजने के बाद शराब दुकान में आने और बिक्री के नियम है। लेकीन आर्थीक रूप से बकायदारी होने से इस वाईन शॉप को शराब कंपनीयों व्दारा शराब नही दि जा रही है। वही चंद्रपुर शहर के ही अन्य वाईन शॉप से इस वाईनशॉप में बिना टीपी के शराब आ रही है। इस संपूर्ण कार्य की जानकारी चंद्रपुर शहर नियंत्रक एक्साईज अधिकारी इंस्पेक्टर को होकर मासीक लाखो के हप्ते से इस कार्य को संरक्षण दिया जा रहा है। वही इसी अधिकारी की कमाई मासीक लाखो में होकर संपत्ती की जांच करने से करोडो के महाझोल की पोल तो खुल ही सकती है। जल्द ही इसी अधिकारी के कार्यो का खुलासा होने के संकेत मिल रहे है।









