ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 6 लोगो की मौत और 2 जख्मी होने की घटना सामने आयी है। गडचांदूर मार्ग के कापनगांव के पास राजुरा से पाचगांव की और जाने वाले एक ऑटो को सामने से आने वाले हायवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में 6 यात्रीयों की मौत होकर 1 गंभीर यात्री को चंद्रपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। तो 1 पर राजुरा उपजिला अस्पताल में उपचार शुरू है। 28 अगस्त 2025 को दोपहर 4 बजे यह दुर्देवी घटना घटी है।
राजुरा से पाचगांव की और ऑटोचालक व 7 यात्री ऑटो से जा रहे थे। राजुरा शहर से 2 किमी दुरी पर महामार्ग का काम शुरू है। यहा अचानक काम करने के लिए रास्ता यातायात में बदल किया गया। लेकीन इस संदर्भ कोई भी फलक लगाया नही था। जिससे ऑॅटो चालक संभ्रम में था और हायवे पर ऑटो जाने के बाद हायवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में ऑटो चकना चुर हो गया। इस समय 3 यात्री की जगह पर ही मौत हुई। 3 जख्मीयों को चंद्रपुर जिला अस्पताल में रेफर करने के बाद रास्ते में उनकी मौत हुई। इस दुर्घटना में रवींद्र हरी बोबडे, उम्र 48, रा. पाचगाव, शंकर कारू पिपरे, उम्र 50, रा. कोची, वर्षा बंडू मांदळे 41, रा. खामोना, तनु सुभाष पिंपळकर.18, रा. पाचगाव, ताराबाई नानाजी पापुलवार 60, रा. पाचगाव और ऑटो चालक प्रकाश मेश्राम 50, रा. पाचगाव इन 6 यात्रीयों की मौत हुई है। साथ ही निर्मला रावजी झाडे, 50, रा.पाचगाव को चंद्रपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया और भोजराज महादेव कोडापे, 40, रा. भुुरकुंडा पर राजुरा उपजिला अस्पताल में उपचार शुरू है। राजुरा पुलिस ने इसकीदखल लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मीयों को अस्पताल में भेजा और ट्रक चालक पर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। ट्रक चालक फरार होकर पुलिस ने ट्रक हिरसत में लिया है। आगे की जांच थानेदार सुमित परतेकी कर रहे है।









