श्रीगणेश भक्तो से भरे वाहन की भीषण दुर्घटना

0
469
Oplus_16908288

चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही के पास हरने राईस मिल के सामने 7 सितंबर 2025 को रात 11.25 के दरम्यान भीषण दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में श्रीगणेश का विसर्जन कर वापस आते समय भक्तो से भरे पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 34 डीजी 0020 ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी है। इस दुर्घटना में 18 गंभीर घायल हुए है। जानकारी नुसार पिकअप वाहन चालक विशाल दादाजी भरडकर नशे में वाहन चला रहा था। जिस से यह दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक कांचन पांडे के मार्गदर्शन में पोउपनी सतिश मेश्राम ने घटना स्थल को भेट देकर घायलों को प्राथमीक उपचार के लिए अस्पातल में दाखिल कराया है। घायलों में से 4 की स्थिती गंभीर होने से चंद्रपुरि जला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में हर्षल वेठे, प्रणय कासेवार, सुरेश भरडकर, सचिन भरडकर, राजेंद्र अरडपहारे, विवेक भरडकर, हेमंत भरडकर, केतन भरडकर, इशान सहारे, विद्या सोनवने, नयन भरडकर, मिलींद चावरे, क्रिषणा जुमंडे, आनंद भरडकर, पियुष मस्के, विजय भरडकर का समावेश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here