पवनी 2 खदान में वेकोलि अधिकारी भास्कर, रवी व्दारा मलाईदार कोयला देने की योजना

0
1295

वेकोलि की पवनी 2 खदान में अधिकारीयों की मुंहजोरी कार्य प्रणाली से वेकोलि को चार चांद लगाने की योजना चलायी जा रही है। इस योजना में सर्फेस मायनर की पवनी 2 खदान में कोयला उत्पादन में कार्यरत भास्कर नामक अधिकारी के नियोजन से मिक्स मलाईदार कोयला कोल स्टॉक तक पहुंच रहा है। यह मलाईदार कोयला शाम 6 के बाद आने और 24 घंटे लोडींग की अनुमती प्राप्त वाहनों में डिस्पैच अधिकारी रवी की निगरानी में लोड किए जा रहे है। पॉवर के डीओं में मिक्स मलाईदार कोयला देने के लिए 100 रूपए प्रती एमटी अधिकारीयों व्दारा लिए जा रहे है। जिस में डिस्पैच अधिकारी रवि की मुख्य भूमीका होकर खदान प्रबंधक, उपक्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय सेल्स अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सभी की हिस्सेदारी होकर मिलीभगत से किए जाने वाले इस कार्य को विजलेंस की क्लिन चीट मिल रही है। जिससे अधिकारी अपने लाभ के लिए वेकोलि को नुकसान पहुंचाने का सत्य ही साबीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here