पुल के नीचे पानी में फंसी बस , बडी दुर्घटना टली

0
533
Oplus_16908288

चंद्रपुर बस डेपो की भादुर्ली से मुल जाने वाली बस 12 सितंबर 2025 को शाम 6 के लगभग पानी में डुबी है। भादुर्णी से मुल जाने वाले मार्ग पर रेल्वे का छोटा पुल होकर इस पुल के नीचे से आवागमन होता है। बरसात में इस पुल के नीचे 5 से 10 फुट तक पानी जमा होता है। 12 सितंबर को बस क्रमांक एमएच 40 एन 9426 जाने दरम्यान पहले 2 से 4 फुट पानी था लेकीन बस पुल के नीचे पहुंचते ही अचानक पानी का स्तर बढने से बस बंद हो गयी। सौभाग्य से बस में केवल 3 यात्री होकर समय रहते बस चालक, कैडेक्टर, यात्री बाहर निकल गए। जिस से बडी दुर्घटना टली है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक यंत्र अभियंता ने दल के साथ घटना स्थल को भेट दि है। यह घटना चालक की लापरवाही से होने और यात्रीयों की जान से खिलवाड का सत्य है। इस मामले में महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग व्दारा जांच शुरू की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here