18 सितंबर को चंद्रपुर जिले के सभी निजि अस्पताल बंद

0
529

इंडियन मेडिकल असोसिएशन – चंद्रपूर शाखा व महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स व्दारा महाराष्ट्र राज्य के सभी अस्पातल 18 सितंबर 2025 को बंद रखे जाएंगे। महाराष्ट्र शासन के वैद्यकीय शिक्षण व औषध द्रव्य विभाग ने दिनांक 05 सितंबर 2025 को जारी किए परिपत्रकाद्वारा CCMP (Certificate Course in Modern Pharmacology) पूर्ण किए होमिओपॅथिक डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल मेें नोंद करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय स्वास्थ सेवा व्यवस्था की सुरक्षा के लिए व गुणवत्ता के लिए गंभीरखतरा निर्माण करने वाला होने का इंडियन मेडिकल असोसीएशन का मत है। मुख्य आक्षेप में शैक्षणिक असमानता MBBS 5.5 वर्ष की पढाई, तो CCMP सिर्फ 1 वर्ष का है। जिससे मरीजों के स्वास्थ से समझौता होंगा। मरीजों की सुरक्षा पर अपुर्ण प्रशिक्षण से गलत निदान व उपचार होने कीसंभावना है। दोहरी प्रणाली से MMC यह सिर्फ MBBS डॉक्टरो के लिए है। CCMP डॉक्टरों को अनुमती देने पर गडबडी बढेंगी।
राष्ट्रीय वैद्यकीय आयोग नियम नुसार आधुनिक दंवा उपचार के लिए केवल MBBS डॉक्टर पात्र है। CCMP से महाराष्ट्र की वैद्यकीय व्यवस्था का मानक दर्जा कम होंगा। इस निर्णय से अन्य पर्यायी पध्दती के डॉक्टर्स से भी मांग बढेगी। CCMP डॉक्टरों को MMC में नोंद देने का निर्णय तत्काल स्थगीत करने कीमांग की गयी है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए केवल MBBS डॉक्टर को आधुनिक वैद्यकीय अनुमती दे। संबंधीत 5 सितंबर 2025 का परिपत्रक तत्काल पिछे लिया जाए। 18 सितंबर 2025 को पुरे राज्य में 24 घंटे का लाक्षणिक बंद कर सभी स्वास्थ सेवा बंद रखने का डॉ. मंगेश गुलवाडे उपाध्यक्ष, इंडियन मेडिकल असोसिएशन महाराष्ट्र राज्य (2013-14), डॉ संजय घाटे उपाध्यक्ष, इंडियन मेडिकल असोसिएशन महाराष्ट्र राज्य (2025-26), डॉ. रितेश दीक्षित – अध्यक्ष, डॉ. सुश्रुत भुकते – सचिव, डॉ. राहुल सैनानी – खजिनदार,इंडियन मेडिकल असोसिएशन, चंद्रपूर, डॉ फुरहान अहमद अध्यक्ष, डॉ नम्रता यादव उपाध्यक्ष, डॉ देवाशिष घुगे उपाध्यक्ष, डॉ संजय रिनायत सचिव,डॉ अश्विनी तुंबडे सचिव, महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय चंद्रपूर ने बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here