अस्पताल और मेडीकल में घुसे ट्रक की दुर्घटना में 1 की मौत

0
373

चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील अंतर्गत चंद्रपुर नागपुर महामार्ग के टेंभुर्डा के मुख्य चौक में शनिवार 13 सितंबर 2025 को सुबह के दरम्यान ट्रक अनियंत्रीत होकर दुर्घटना हुई है। जिस में 16 पहीया ट्रक क्रमांक युपी 72 सीटी 7817 ने पहले डीवायडर को टक्कर मार कर शिवकृपा मेडीकल और तेजस्वी क्लिनीक से टकराया है। इस दुर्घटना में मेडीकल शेड में सोए हुए युवा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। दुर्घटना की बडी आवाज सुन कर नागरिकों ने घटना स्थल की और दौड लगायी। जहा ट्रक के नीचे युवक आने और मृत्यु होने का पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने घटना स्थल को भेट दी है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लिनर दोनो घटना स्थल से फरार हो चुके है। एक दिन पहले 12 सितंबर 2025 को इसी घटना स्थल पर 20 से 25 लोग सोए हुए थे। सौभाग्य से यह दुर्घटना एक दिन बाद होने से बडी जान हानी ना होने का माना जा रहा है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर फरार ट्रक चालक और क्लिनर को पकडने के लिए पुलिस दल ने मुहिम शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here