फायर कंट्रोल रूम द्वारा प्राप्त जानकारी नुसार रहमत नगर भाग के चंद्रपुर नगर मनपा के पानी शुद्धि करण केंद्र पर क्लोरीन गैस ( CHLORINE GAS) लीक हुई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और मनपा यंत्रणा ने इस स्थल पर पहुंचकर प्रभावित घर के सदस्यों को अन्य स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन ( आपत्ति व्यवस्थापन विभाग) पुलिस विभाग और मनपा यंत्रणा द्वारा समय समय पर दी जाने वाली सूचना का पालन कर इस परिस्थिति में योग्य सहकार्य करने का आवाहन किया गया है। किसी भी अफवाह पर विश्वास ना रखें साथ ही अफवाह ना फैलाने का आवाहन किया गया हैं।








