रेल्वे मालगाडी की टक्कर में तेंदुआ जख्मी

0
326

बल्लारपुर से गोंदीया की और जाने वाली रेल्वे मालगाडी की टक्कर में तेंदुआ जख्मी हुआ है। यह घटना चिचपल्ली वनपरिक्षेत्र के उपक्षेत्र मुल नियतक्षेत्र चिरोली अंतर्गत कक्ष क्रमांक 718 के पास बल्लारपूर-गोंदिया रेल्वे मार्ग पर बुधवार को सुबह 4.30 बजे के दरम्यान घटी है। तेंदुए की उम्र लगभग 1 वर्ष हेाकर यह नर प्रजाती का है। वनविभाग के कर्मचारी गस्त करते समय बल्लारपुर गोंदिया रेल्वे मार्ग के पोल क्रमांक 12.6 के पास तेंदुए के दाए पैर का पंजा टूटी अवस्था में रेल्वे पटरी पर दिखाई दिया। जिससे वन कर्मचारीयों ने आसपास देखेनघटना के बाजू में रेल्वे पटरी के पास झाडीयों में जख्मी अवस्था में तेंदुआ दिखाई दिया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारीायें को देते ही वनविभाग का दल घटनास्थल पर पहुंचा। 6 घंटे के प्रयासो के बाद जाल की सहायता से तेंदुए को पकडने में सफलता मिली। तेंदुए पर उपचार करने के लिए चंद्रपुर के टीटीसी केंद्र में भेजा गया है। यह मुहिम सफल करने के लिए चंद्रपुर वनविभाग के विभागीय वन अधिकारी राजन तलमले, सहायक वनसंरक्षक व्ही. एस. तरसे के मार्गदर्शन मे चिचपल्ली वनपरिक्षेत्र अधिकारी स्वाती व्ही. महेशकर, क्षेत्र सहायक मनीष आर. नीमकर, पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. पोडचेलवार, टीटीसी चंद्रपूर व आर. आर. यू. टीम चंद्रपूर व वन कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here