जिले में सरकारी जमीन पर शराब दुकान लायसंस की योजना

0
402

चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हटने के बाद सरकारी जमीनों पर देशी शराब दुकानों को लायसंस मिलने की योजना राज्य उत्पादन शुल्क कार्यालय चंद्रपुर व्दारा चलायी जा रही है। जिस में आयुक्त मुंबई से लेकर जिलाधिकारी चंद्रपुर को लायसंस देने का पत्र तक सुचना रूप में दिया गया है। चंद्रपुर शहर के बाबुपेठ बायपास रोड आंबेडकर चौक के स्वप्नील दिवाकर भांडेकर को सीएल 3 अनुज्ञप्तीक्र.47 में संजय पाटील अधिक्षक राज्य उत्पादन शुल्क चंद्रपुर व्दारा 21 मार्च 2023 को लायसंस दिया गया है। इस लायसंस में मालमत्ता क्रमांक 1999, वार्ड क्रमांक 3 यह भूमी वाणिज्यक प्रयोग में स्थायी पट्टे के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजने और लायसंस धारक भांडेकर ने 90 दिन में स्थायी पट्टा प्रमाणपत्र देने का शपथपत्र भी दिया था। लेकीन अधिकारीयों की सेटींग से पट्टा प्रमाणपत्र ना मिलने पर भी लायसंस देने और आज भी अधिक्षक राज्य उत्पादन शुल्क की कारवाई गुल है। तो शहर में अनाधिकृत रूप से वाईन शॉप से सटे दुकानों में अवैध रूप से शराब पिलाने और प्रती माह के चढावे से बाल तक बाका ना होने की ललकार है। जिस में चंद्रपुर नागपुर महामार्ग से लेकर चंद्रपुर तुकुम ताडोबा मार्ग पर तो वाईनशॉप से सटी दुकाने बिअर बार बनकर नियमों को चुनौती देने का काम कर ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here