23 किलों 910 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
318

चंद्रपुर जिले में अमली पदार्थ तस्करी और बिक्री पर कारवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। 9 नवंबर 2025को रक्षद प्रभाकर आत्राम 23 रा. आदिवासी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 3 कानपा तहसील नागभीड के घर के आंगन में गांजा अमली पदार्थ के झाड लगाने की गुप्त जानकारी नागभीड पुलिस को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस दल के साथ कानपा में पहुंचकर 2 सरकारी पंच समक्ष रक्षद प्रभाकर आत्राम को हिरासत में लेकर घर के आसपास की जांच करने पर घर के आंगन में गांजा इस अमली वनस्पती के छोटे बडे 47 झाड कुल वजन 23 किलों 910 ग्राम प्रती किलों 10 हजार ऐसा कुल 2 लाख 39 हजार 100 रूपए का गांजा अवैध रूप से बिक्री के लिए लगाने का पाया गया है। पुलिस ने मुद्देमाल के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर नागभीड पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 381/2025 कलम 8 (क), 20(ब) (2)(क)एनडीपीएस एक्ट 1985 तहत मामला दर्ज किया है।
यह कारवाई जिला पुुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं ब्रम्हपुरी राकेश जाधव के मार्गदर्शन में नागभीड पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के नेतृत्व में सपोनी दिलीप पोटभरे, पोउपनी अजिंक्य गोविदलवार, भोजराज लांजेवार, पोहवा दिपक कोडापे, पोअ भरत घोडवे, दिलप चौधरी, प्रफुल रोहनकर, विक्रम आत्राम, ज्ञानेश्वर कुंभारे, आकाश चोपकर, मपोअ किरण कोकोडे, अरूणा धुर्वे के दल ने की है। मामले की जांच नागभीड पुलिस स्टेशन के सपोनी किशोर कुमार वैरागडे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here