20 नवंबर 2025 को सुबह 7.30 से 9 बजे दरम्यान जनता लॉन्चर के छात्रावास में 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिस में जनता लॉन्चर के उपर के मजले पर छात्रावास में रहने वाले 11 वी कक्षा के बालक ने नॉयलन रस्सी से पंखे को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस स्टेशन दल ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा किया है। घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिवार जनतों को मिलने के बाद मृतक के पिता गुलाल विठुजी सुधरी 44 रा. धानोरा पिपरी तहसील जिला चंद्रपुर ने शिकायत दर्ज करायी है। जिस में मृतक छात्र को हॉस्टेल वॉर्डबॉय, व्यवस्थापकीय कर्मचारीयों ने परेशान करने की बात पिता को बतायी थी। जिस पर पिता ने गंभीरता ना लेने से मानसीक परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या करने का शिकायत में नमूद कराया है।
शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस स्टेशन ने जनता लॉन्चर के वार्डन लक्ष्मण रमाजी चौधरी, व्यवस्थापक प्रेमा झोटींग, सलाहगार विष्णुदास शरद ठाकरे, प्रा. आशिष क्रिष्णाजी महातडे के विरोध में कलम 107, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मागदर्शन में रामनगर पुलिस स्टेशन कर रहा है।









