22 नवंबर 2025 को जिला अपराध शाखा दल अधिकारी व अमलदार चंद्रपुर जिले में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन अंतगत ब्रम्हपुरी के माय हेल्थ प्रो स्पा एण्ड वेलनेस सेंटर में महिलाओं से देह व्यवसाय कराने की गुप्त जानकारी पुलिस दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 तहत साथ ही महाराष्ट्र शासन के निर्णय नुसार विशेष पुलिस अधिकारी रूप में पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी, पुलिस दल जाली ग्राहक समाज सेवीका महिला पंच की उपस्थिती में छापा डालने पर मिजोरम व नागालैंड की 3 महिलाओं को छुडाया गया है। स्पा सेंटर का मैनेजर गंगाधर मोहजनकर 24, माय हेल्थ प्रो स्पा एण्ड वेलनेस सेंटर शेषनगर खिस्तानंद चौक ब्रम्हपुरी को हिरासत में लिया गया है। वही माय हेल्थ प्रो स्पा एण्ड वेलनेस सेंटर का मालक आरोपी प्रितीश बुरले रा. ब्रम्हपुरी फरार है। कारवाई दरम्यान नगद, मोबाईल, रजिस्टर, रसीद बुक, स्कैनर, कंडोम पैकेट ऐसा कुल 18 हजार 60 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया गया है। ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरोध में महिला व बालिका अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 कलम 3, 4, 5, 7 तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, पुलिस निरीक्षक ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन प्रमोद बानबले, सपोनी शितल खोब्रागडे, पोउपनी संतोष निंभोरकर, सर्वेश बेलसरे, पोहवा जयंत चुनाकर, नीतेश महात्मे, छाया निकोडे, निराशा तीतरे, अपर्णा मानकर, पोअ फ्रफुल गारघाटे, प्रदीप मडावी, अजित शेंडे, सुमीत बरडे, दिनेशआराडे, समाज सेविका सरीता राजेंद्र मालु, माया सुनिल मेश्राम, हर्षा संदीप वानोडे ने की है।









