देसी अग्निशस्त्र (कट्टा) के साथ युवक गिरफ्तार

0
355

चंद्रपुर जिले में अवैध शस्त्र रखने वालो पर कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक ने जारी किए है. जिसमे जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा दल ने मुहीम शुरू की है. जिला अपराध शाखा दल बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत ५ दिसंबर २०२५ को पेट्रोलिंग करने दरम्यान एक युवक देसी कट्टा लेकर घूमने की गुप्त जानकारी दल को मिली थी. जानकारी के आधार पर दल ने पेपर मिल नई कॉलोनी के पास जाल बिछाकर आरोपी राहुल दिनेश डंगोरे ३९ रा. पंडित दीनदयाल वार्ड बल्लारपुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राहुल की जाँच करने पर देसी कट्टा कीमत ५ हजार जप्त किया है. बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में राहुल डंगोरे के विरोध में भारतीय शस्त्र अधिनियम की कलम ३ और २५ नुसार मामला दर्ज किया गया है.मामले की जाँच बल्लारपुर पुलिस कर रही है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा दल के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनि दीपक कानक्रेडवार, बलराम झाडोकर, सफो स्वामीदास चालेकर, पोहवा किशोर वैरागड़े, अजय बागेसर, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, वृषभ बारसिंगे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here