चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में अप. क. 758/2025 कलम 310 (4) भारतीय न्याय संहिता, सहकलम 3, 4/25 भारतीय हत्यार कानुन और सहकलम 3 (1) (2), 3(2), 3(4) महाराष्ट्र संघटीत अपराध नियंत्रण कानुन, 1999 (मोक्का) तहत मामला दर्ज किया गया था। इस अपराध में घटना स्थल से फरार हुए आरोपी आकाश उर्फ मोनू बिरजू बहुरिया, उम्र 34 वर्ष, रा. सातनल चौक, आंबेडकर वार्ड बल्लारपूर को उपविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर के विशेष जांच दल ने सावंगी वर्धा से गिरफ्तार किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपूर प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलाटे, पोअं रुपेश पराते, शेखर माथनकर, सुरज शेडमाके, योगेश पिदूरकर , रामकांत गाव्हणे मोक्का पथक ने की है।









