प्रेमी ने की प्रेमीका के पती की हत्या

0
453

चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के हरदोना गांव में शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 रात 8 के दरम्यान हत्या का मामला सामने आया है। जिस में पत्नी को लेने के लिए चंद्रपुर में आए पति को पत्नी और उसके प्रेमी ने मौत के घाटउतारा है। इस मामले में राजुरा तहसील के हरदोना गांव में ब्लास्टिंग कार्य के लिए विविध राज्य के अनेक कामगार आकर काम करते है। गत वर्ष राजेश मेघवंशी और उसकी पत्नी दुर्गा उर्फ जिया मेंघवंशी हरदोना में आए थे। कुछ माह पुर्व राजेश अपनी पत्नी के साथ राजस्थान में वापस आया। हरदोना में कार्य करते समय पत्नी दुर्गा का प्रेम संबंध चंद्रप्रकाश मेघवंशी से हुआ था। चंद्रप्रकाश राजस्थान राज्य के भिलवाडा का होकर दुर्गा मृतक के पत्नी के रिश्ते में भाई लगता था। 6 माह पुर्व चंद्रप्रकाश ने प्रेमीका दुर्गा को भगाकर राजुरा तहसील के हरदोना में लाया।
जिस की शिकायत राजेश ने भिलवाडा पुलिस स्टेशन में की थी। 29 नवंबर को राजेश व जगदीश राजस्थान से पत्नी का पता लगाने निकले थे। 5 दिसंबर को दुर्गा ब्लास्टिंग के काम में रहने की जानकारी राजेश को मिलने पर शाम 6.30 के दरम्यान राजेश परिवार के साथ हरदोना आया तभी उसे चंद्रप्रकाश मिला। राजेश ने चंद्रप्रकाश से सवाल पुछने पर दोनो में विवाद हो गया। जिस के बाद चंद्रप्रकाश ने दुर्गा से तलवार मांगी और उसी तलवार से चंद्रप्रकाश ने राजेश के सिर पर वार किया। इस हमले में राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी राजुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर चंद्रप्रकाश और दुर्गा को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार किया है। राजुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज होकर मामले की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here