देशी कट्टा (अग्नीशस्त्र) रखने वाले सलमान खान पर कारवाई

0
450

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से हथीयार रखने वालों पर कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। इस अनुषंग से चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत 5 दिसंबर 2025 को जिला अपराध शाखा ने राहुल डंगोरे को गुप्त सुचना के आधार पर 2 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। वही 7 दिसंबर 2025 को जिला अपराध शाखा दल बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग करने दरम्यान आरोपी सलमान उर्फ राज सलीमखान 32 रा. भगतसिंग वार्ड बल्लारपुर के पास देशी बनावटी देशी कट्टा (अग्नीशस्त्र) होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर जिला अपराध शाखा दल ने जाल बिछाकर सलमान उर्फ राज सलिम खान को हिरासत में लेकर जांच करने पर देशी कट्टा किमत 8 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में सलमान उर्फ राज सलिम खान के विरोध में अपराध क्रमांक 1015/2025 में कलम 3, 25 भत्तरतीय हथीयार कानुन तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी बलराम झाडोकार पोउपनी सर्वेश बेलसरे, पोहवा जयसिंग, सचिन गुरूनुले, संतोष येलपुलवार, पोअ नितीन रायपुरे, शेखर माथनकर, शशांक बदामवार, चापोहवा प्रमोद डंबारे, दिनेशअराडे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here