भीषण दुर्घटना में 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

0
853

चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के सोंडो गांव के पास 25 दिसंबर रात 12.35 के दरम्यान भीषण दुर्घटना हुई है। जिस में तेज गति से आने वाली मारोती सुझुकी अर्टीका कार क्रमांक टीएस 02 ई एन 5544 के वाहन चालक का अचानक नियंत्रण छुट गया। अनियंत्रीत कार सोंडो गांव के नाले के पुल से सिधे नीचे जा गीरा। इस दुर्घटना में तेलंगाना राज्य के कागजनगर जिला आसीफाबाद के सलमा बेग 45, अब्जल बेगम 60, अक्सा शबरीन 12, साहीरा बेगम 42 की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही इस दुर्घटना में नजहद बेगम, शाही निशा, नुसरत बेगम, अब्दुल अरमान, चालक अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हुए है।
दुर्घटना के बाद बडी आवाज होने पर नागरिकों ने वाहन में सवार सभी को बचाने का प्रयास किया। साथ ही मामले की जानकारी तत्काल राजुरा पुलिस स्टेशन को दी गयी। जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट देकर सभी को राजुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। राजुरा उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच करने पर सलमा बेगम, अक्सा शबरीन, अब्जल बेगम और साहीरा बेगम को मृत घोषीत किया है। राजुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक पराग उल्लेवार कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here