जबरन पैसे छिनने के मामले में कोबरा भाई और जल्लाद गिरफ्तार

0
439

20 जन वरी 2026 को कविता दुमाजी बालदलवार 42 वर्ष रा. लोंढोली तहसील सावली जिला चंद्रपुर यह ज्योतीबा महिला बचत गट व दुर्गा बचत गट सावली की अध्यक्ष होकर दोनो गट के 42 हजार रूपए पर्स में रख कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा सावली में जमा करने गयी थी। इसी दरम्यान 2 अज्ञात व्यक्तीयों ने मोपेड गाडी से आकर कविता के हाथ से जबरजस्ती पर्स छिन कर भाग गए। कविता ने मामले की शिकायत सावली पुलिस स्टेशन में देने पर अपराध क्रमांक 14/2026 में कलम 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 तहत सावली पुलिस स्टशेन में मामला दर्ज किया गया। इस अपराध के अज्ञात आरोपीयों का पता लगाने के लिए जिला अपराध शाखा दल के उपविभाग चंद्रपुर दल व उपविभाग मुल के दल ने तत्काल रवाना होकर जांच शुरू की। जांच दरम्यान तांत्रीक पध्दती से जांच करने पर आरोपी गोपाल उर्फ कोबरा भाई जिवन मालाकार 31 रा. शामनगर बंगालीकैंप चंद्रपुर, आशिष उर्फ जल्लाद अक्रम शेख 22 रा. फुकटनगर चंद्रपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गयी। पुछताछ में अपराध की कबुली देते हुए जबरजस्ती पैसे छिन कर भागने का मान्य किया है। पुलिस ने आरोपीयों से चोरी किए गए पैसे जप्त किए है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा दल पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, सुनील गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, सुरेंद्र मंहतो, सतीश अवथरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, दिपक डोंगरे, इमरान खान, चेतन गज्जलवार, पोअ हिरालाल गुप्ता, प्रफुल गारघाटे, किशोर वाकाटे, सशांक बदामवार, सुमीत बरडे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here