चंद्रपुर जिले में अवैध धंदे, जुए अड्डे, गोवंश तस्करी और क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों के विरोध में कारवाई करने के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। इस अनुषंग से 16 अप्रैल 2026को जिला अपराध शाखा दल गडचांदूर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान गडचांदूर पुलिस स्टशेन अंतर्गत माशाअल्लाह बिरयानी सेंटर के सामने मूंबई इंडियन और पंजाब किंग्स के आयपीएल मैच पर WWW.nice777.fun इस ऑनलाइन बेटींग आयडी पर सट्टा लगाने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने छापा मार कर क्रिकेट सट्टा खेलते हुए जुबेर रुसल सैय्यद 22 रा. ढुमने ले आउट गडचांदूर से हिरासत में लिया है। जुबेर के पास से 20 हजार किमत का मोबाईल फोन जप्त कर उस की बेटींग आयडी देने वाला रोहीत काकडे रा. गडचांदूर के विरोध में गडचांदूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 216/2026 में कलम 12(अ) महाराष्ट्र जुआ कानुन प्रतिबंधक अधिनियम व सहकलम 49 भारतीय न्याय संहीता तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी दिपक कांक्रेडवार, सपोनी बलराम झाडोकर, सफौ स्वामीदास चालेकर, पोहवा अजय बागेसर, किशारे वैरागडे, पोअ गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर अपराध शाखा दल ने की है।









