चंद्रपुर जिले के घुग्घुगुस में बसी घटना सामने आई हैं। जिसमें 5 नाबालिक युवाओ की नदी में डूबने से मौत हुई है। सोमवार 8 जून को दोपहर को 5 युवा घर से वर्धा नदी में नहाने के लिए निकले थे लेकिन निकले देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। ढूढने के लिए नदी किनारे आने पर उनके कपड़े, जूते-चप्पल और मोबाइल फोन मिलने के बाद कोई भी दिखाई नहीं दिया। 8न युवकों में घुग्घुस के इंदिरा नगर निवासी तन्मय नवनाथ पथाडे (18), रोहित बाबाराव बोबडे, सनी अशोक आरपेल्ली, नकुल भास्कर केळझरकर तथा सम्यक देवराव बोबडे का समावेश हैं। युवक न मिलने से परेशान परिवार वालों ने मामले की सूचना घुग्घुस पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मंगलवार सुबह चंद्रपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाकर नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू किया गया। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे तन्मय नवनाथ पथाडे का शव डब्ल्यूसीएल पानी टंकी परिसर के समीप नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया।
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू अभियान के दौरान रोहित बाबाराव बोबडे और सनी अशोक आरपेल्ली के शव भी नदी के पानी में तैरते हुए मिले। तीन शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, नकुल भास्कर केळझरकर और सम्यक देवराव बोबडे की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है। पुलिस, बचाव दल तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है। लापता दोनों लड़कों की तलाश जारी है और रेस्क्यू टीम लगातार नदी में खोज अभियान चला रही है।









