जिले में शराब बंदी हटने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में शराब की आपुर्ती के लिए तस्करी हो रही है। साथ ही सटे गडचिरोली जिले में मुल, सावली से बडे प्रमाण में तस्करी के कार्य हो रहे है। ऐसे में बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत बडी कारवाई की गयी है। जिस में गुप्त सुचना के आधार पर पेपरमिल न्यू कॉलनी में रात 8 दरम्यान टाटाएस क्रमांक एमएच 33 टी 4673 से शराब तस्करी की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर शराब के साथ वाहन पकडा है। वाहन चालक फरार होने में सफल हुआ है। इस कारवाई में 83 पेटी देशी शराब के साथ 9 लाख 80 हजार का मुद्देमाल पकडा गया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक, अप्पर पुलिस अधिक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक आसीफ रजा शेख ने की है। बल्लारपुर पुलिस ने फरार वाहन चालक आरोपी के साथ शराब बिक्रेता की जांच शुरू कर दी है।









