एसआरपीएफ जवान की गोली मारकर आत्महत्या

0
369

सरकारी सेवा देने वाले जवानो की आत्महत्या की घटना सामने आ रही है. जिसमे गडचिरोली जिले के जिला अधिकारी के निवास पर तैनात एसआरपीएफ जवान ने अपने रहते घर में गोली मारकर आत्महत्या का मामला १२ फरवरी २०२४ दोपहर १२ बजे के दरम्यान सामने आया है. इस एसआरपीएफ जवान का नाम उत्तम श्रीरामे बताया जा रहा है. अचानक उत्तम ने गोली मारकर आत्महत्या करने से जिले में खलबली मची है. पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल को भेट देकर पंचनामा किया है . उत्तम का शव जाँच के लिए गडचिरोली जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है. उत्तम की आत्महत्या के कारण अब तक पता नहीं चल पाए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here