चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के पीपड़गांव के वघडपेठ मार्ग के खेत के कुंए में भालू का शव मिला है. रविवार रात दरम्यान भालू कुंए में गिरने का आकलन लगाया जा रहा है. सोमवार सुबह खेत के कुंए में भालू नागरिको को दिखा. जिससे नागरिको ने भालू को निकाल कर बचाने की कोशिश की लेकिन भालू को नहीं निकाल पाए. मामले की जानकारी चिमूर के वन अधिकारियो को दी गई. वन अधिकारियो ने तत्काल घटनास्थल को भेट देने पर भालू को निकला गया. लेकिन भालू की पानी में डूबने से मौत होने का आकलन लगाया जा रहा है. भालू के शव को जाँच के लिए भेजा गया है. मामले की जाँच चिमूर वन अधिकारी कर रहे है.









