एमडी मेफोड्रॉन पॉवडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
466

स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर ने 2 अप्रैल 2024 को खबरी व्दारा खबर मिली। जिसमे एक व्यक्ती शेख नदीम शेख रहीम रा. बगल खिडकी चंद्रपुर यह उसके निजि दुपहीया से एमडी मेफोड्रॉन पॉवडर लेकर बिक्री के लिए बगल खिडकी गेट पर आने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने पुष्टी करते हुए घटना स्थल पहुंचकर शेखनदीम शेख रहीम को हिरासत में लेकर जांच करने पर पैंट की जेब में एमडी मेफोड्रॉन पॉवडर वजन 7.68 ग्राम और होंडा एक्टीवा ऐसा कुल 53 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। आरोपी और मुद्देमाल को रामनगर पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन , अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में सपोनी हर्षल एकरे, पोउपनी विनोद भुर्ले, पोअ संतोष येलपुलवार, नितीन रायपुरे, अमोल सावे, गोपाल आतकुलवार, चालक पोअ ऋषभ बारसिंगे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here