शराब छोडने की दंवा से 2 युवकों की मौत

0
776

2 युवकों की शराब छोडने वाली दंवा से मृत्यु होने की घटना समाने आयी है। भद्रावती तहसील के वाडेगांव गुडगांव के कुछ युवाओं की शराब छोडने की दंवा लेने से उनकी तबीयत अचानक बिघडर मौत हुई। साथ ही दो की प्रकृती गंभीर होने से उन पर उपचार शुरू है। गुडगांव के सहयोग सदाशिव जीवतोडे 19 और प्रतीक दडमल 26 ऐसे मृतकों के नाम है। तो सदाशिव पुजराम जीवतोडे 45, सोमेश्वर उद्धव वाकडे 35 इन दोनो पर उपचार शुरू है। यह चारो कार से वर्धा जिले के शेडेगांव में गए थे और एक वैद्य से शराब छोडने के लिए दंवा लेकर दोपहर घर वापस आए। इसके बाद इन चारो की तबीयत अचानक बिघडने से उन्हे उपचार के लिए भद्रावती में लाते समय रास्ते में दोनो की मौत हो गयी। तो अन्य दो पर निजि अस्पताल में उपचार शुरू है। घटना की जानकारी मिलते ही भद्रावती पुलिस ने शव विच्छेदन के लिए भद्रावती के ग्रामीण अस्पताल में भेजा। इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच भद्रावती पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here