गोंडपिपरी पुलिस व कृषी विभाग के भारारी दल ने गुरूवार 23 मई की रात 12 बजे के दरम्यान गडचिरोली जिले में 25 लाख के चोर बिटी बिज परिवहन करते हुए मिलने से यह बिज जप्त किए गए। थानेदार रमेश हत्तिगोटे व पुलिस कर्मचारी गस्त पर रहते समय 23 मई की रात 12 बजे के दरम्यान गुप्त जानकारी के आधार पर गोंडपिपरी पुलिस ने आकाश गणेशराऊत 24 रा. अहेरी, जिला गडचिरोली के वाहन क्रमांक एमएच 34 एम 8635 की तहसील कार्यालय गोंडपिपरी के सामने तलाशी लेने पर वाहन में अनाधिकृत कपास बिज 12.90 क्विंटल किमत 25.80 लाख रूपए जहे बिज मिले। संबंधीत बिटी परिवहन करने वाले को हिरासत में लिया गाय।
यह कारवाई जिलाधिकारी विनय गौडा, जिला पुलिस अधिक्षक सुदर्शन मुम्मका, पुलिस उपविभागीय अधिकारी शिवलाल भगत, विकास पाटील संचालक निवष्ठा व गुण नियंत्रण आयुक्तालय, जिला कृषी अधिक्षक शंकर तोटावार, मुख्य गुणवंत्त नियंत्रण अधिकारी प्रविध देशमुख, कृषी विकास विकास अधिकारी वीरेंद्र राजपुत, उपविभागीय कृषी अधिकारी गिरीश कुलकर्णी, कृषी उपसंचालक चंद्रकांत ठाकरे के मार्गदर्शनम ें गोंडपिपरी तहसील कृषी अधिकारी सचिन पानसे, थानेदार रमेश हत्तीगोटे, पंचायत समिती कृषी अधिकारी महेंद्र डाखरे, मुहिम अधिकारी लंकेश कटरे, श्रावण बोढे, विवेक उमरे, पोहवा देविदास सुरपाम, मनोहर मत्ते, शांतराम पाल, प्रशांत नैताम, पुनेश्वर कुळमेथे ने की है। इस कारवाई में चोरबिटी बिज, युरिया खाद व पिकअप वाहन ऐसा कुल 30 लाख 86 हजार 290 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया है।









