23 जुलाई शाम 7 बजे दरम्यान राजुरा में शिवज्योतसिंह देवल पर गोली चलाकर हत्या करने की घटना घटी थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधिक्षक, अप्पर पुलिस अधिक्षक, एसडीपीओ राजुरा, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक ने घटना स्थल को भेट देकर जांच शुरू की थी। जिस में अपराध शाखा ने 3 घंटे में आरोपी लल्ली शेरगील रा. सोमनाथपुरा वार्ड राजुरा व शगीर उर्फ मोनु कदीर शेख रा. राजुरा को हथीयार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच राजुरा पुलिस स्टेशन कर रहा है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में अपराध शाखा दल ने की है।









