गडचिरोली जिले में कुख्यात नक्सली महाराष्ट्र राज्य पुलिस की 2005 आत्मसमर्पण योजना से प्रभावीत होकर आत्मसमर्पण कर रहे है। इस योजना में अब तक 671 गडचिरोली के नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण करने की जानकारी है। जिसमें 36 वर्षीय रीना बोरा नरूटे उर्फ ललीता कमांडर ने गडचिरोली पुलिस दल समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण की कारवाई विशेष पुलिस महानिरीक्षक नागपुर सदीप पाटील, उपनिरीक्षक गडचिरोली अंकित गोयल, परिक्षेत्र अजयकुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ निलोतपर गडचिरोली व शंभु कुमार कंमाडन 9 बटालीयन सीआरपीएफ के मार्गदर्शन में पुरी हुई।









