चंद्रपुर जिले के मुल तहसील के केळझर में चरवाह गणपत लक्ष्मण मराठे 60 यह 9 अगस्त को वन परिक्षेत्र चिच पल्ली, उपक्षेत्र केळझर में कक्ष क्रमांक 431 में गाय चराने के लिए गया था। इसी दरम्यान झाडीयों में छुपे बाघ ने गणपत को अपना शिकार बनाया है। गणपत घर पर वापस ना आने और जानकारी शुक्रवार शाम देर से मिलने से शनिवार सुबह वन विभाग ने जांच मुंहिम शुरू की थी। वन विभाग की जांच मुहिम में जंगल में गणपत का शव मिला है। वन विभाग व पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव को विच्छेदन के लिए उपजिला अस्पताल भेजा है। मृतक गणपत लक्ष्मण मराठे की पत्नी प्रियंका को वन परिक्षेत्र अधिकारी चिच पल्ली प्रादेशीक प्रियंका आर वेलमे व्दारा 30 हजार तत्काल मदत दी गयी है। इस समय क्षेत्र सहायक केळझर पी डब्लु पळवे, क्षेत्र सहायक महादवाडी पी डी खनके, संजिवन पर्यावरण संस्था के उमेश सिंह झीरे, मुल वन संरक्षक सांडाळा एम आर वाघमारे, वन रक्षक जानाळा आर जे गुरूनुले, वन रक्षक सुशी शितल बेंदले, स्वप्नील आकेवार और मृतक के रिश्तेदार उपस्थित थे।









