Google search engine
Home Breaking News भीषण दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

भीषण दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

0
1099
Oplus_131072

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर के बल्लारपुर कलामंदीर परिसर में पेपरमिल गेट के सामने भीषण दुर्घटना हुई है। जिस में मोपेड क्रमांक एमएच 34 ए डब्लुु 6107 को ट्रक ने पिछे से टक्कर मारने से इस पर सवार गोलु राजु उमरगुंडावार रा. घोडपेठ भद्रावती 22 की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। तो पिछे बैठे सतिश अशोक लोखंडे 34 रा. घुग्घुस गंभीर रूप से जख्मी होकर बल्लारपुर उपजिला अस्पताल में उपचार ले रहा है। गोलु उमरगुंडावार यह चंद्रपुर की और से बल्लारपुर अपने बहन के घर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई है। बल्लारपुर पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट देकर जख्मी सतिश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वही मृतक गोलु के शव का पंचनामा कर शव जांच के लिए बल्लारपुर उपजिला अस्पताल भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don`t copy text!