चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह पुलिस स्टेशन के पो उपनी हुसेन शाह ने 50 हजार की रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग चंद्रपुर ने सोमवार 13 जन वरी 2025 को कारवाई की है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत करने वाला चंद्रपुर का निवासी होकर लकडा, बांबू, तेंदुपत्ता इत्यादी माल पर कमिशन से ट्रांसपोटींग का कार्य करता है। अगस्त माह में शिकायतकर्ता ने 19 लाख 2 हजार का तेंदुपत्ता गडचिरोली जिले से चंद्रपुर जिले के बामणी में पहुंचाया था। इस माल के कुल 19लाख 2 हजार व्यापारी से लेना बाकी था। लेकीन 4 माह होने के बाद भी व्यापारी पैसे देने में टालमटोल करने से मामले की शिकायत बल्लारशाह पुलिस स्टेशन में की गयी थी। तब 19 लाख व्यापारी से वसुल कर के देने के लिए कुल रक्कम का 20 प्रश 3 लाख 80 हजार की मांग की गयी थी। इस मामले में सेटलमेंट होने पर केवल 16 लाख 50 हजार शिकायत कर्ता को मिले थे। यह मामला आपस में सुलझने से बल्लारशाह पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत वापस लेने संदर्भ में आारोपी को पो उपनी हुसेन शाह ने फोन पर पैसे की मांग की थी। साथ ही वरिष्ठ व्दारा झूठे मामले में फसाने का डर बताया था। जिस से चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में 8 जन वरी 2025 को मामले की शिकायत की गयी थी। शिकायत की जांच कर कारवाई दरम्यान पोउपनी हुसेशन शाह ने 50 हजार में मामला तय किया। 13 जन वरी को जाल बिछाकर पंच समक्ष भ्रष्टाचार की रक्कम देने के लिए शिकायत कर्ता को भेजा गया था। लेकीन आरोपी हुसेन को संदेह होने पर वह घटना स्थल से फरार हो गया। जिससे बल्लारशाह पुलिस स्टेशन में पोउपनी हुसेन शाह के विरोध में रिश्वत मांगने का अपराध दर्ज किया गया है। वही हुसेन शाह फरार होने की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने दी है।
यह कारवाई भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर पुलिस अधिक्षक दिगंबर प्रधान, अप्पर पुलिस अधिक्षक सचिन कदम के मार्गदर्शन में चंद्रपुर पुलिस उप अधिक्षक मंजूषा भोसले, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र गुरूनुले, सफौ रमेश दुपारे, पोहवा हिवराज नेवारे, अरूण हटवार, नरेश कुमार नन्नावरे, पोशी वैभव गाळगे, अमोल सिडाम, प्रदीप तोडाम, राकेश जांभुळकर, मपोशी मेघा मोहुर्ले, पुष्पा काचोळे, चापोशी सतिश सिडाम, के साथ संदीप तोडासे ने की है।









