तालाब में डुबकर 5 युवकों की मौत

0
683

तालाब में डुबकर 5 युवकों की मौत होने की घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील में सामने आयी है। नागभीड तहसील के घोडाझरी के तालाब में पानी का अंदाजा ना आने से चिमूर तहसील के साठगांव कोलारी गांव के जनक गांवडे, अनिकेत गांवडे, तेजस गावंडे, यश गांवडे और तेजस ठाकरे इन युवको की डुबकर मौत हुई है। वही 16 वर्षीय आर्यन हेमराज डुबने से बचा है। यह सभी युवक घुमने के लिए इस पर्यटन स्थल पर गए थे। तभी वह तैरने के लिए पानी में गए और यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व्दारा जांच मुहिम शुरू होकर किसी के भी शव ना मिलने की जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here