३ महिलाओं को बाघ ने बनाया शिकार

0
306

चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के डोंगरगांव बिट के १३५५ कंपार्टमेंट में मेंढ़माल गांव की महिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए जंगल में शनिवार १० मई को गई थी। तभी झाड़ियों में छुपे बाघ ने अचानक हमला किया है। इस हमला में ३ महिलाओं की मौत हुईं हैं। इस घटना में रेखा शेंडे ५५, शुभांगी मनोज चौधरी ३१ और कांता चौधरी ६० की मौत हुईं है। शनिवार सुबह महिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गई लेकिन दोपहर तक वापस घर नहीं लौटी जिससे परिवार ने वन विभाग के अधिकारी और पुलिस को जानकारी दी। वन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने जंगल में जांच करने पर तीनों का शव मिला है। शव का पंचनामा कर जांच के लिए सिंदेवाही उप जिला अस्पताल भेजा है। इस घटना से नागरिकों में भय का वातावरण होकर नागरिकों ने जंगल में ना जाने का आवाहन वन विभाग ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here