पत्नी ने गला रेत कर की पती की हत्या

0
587

चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के नये जामसाळा में पत्नी ने पती का गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। 14 जून को पत्नी वैशाली चौधरी ने पती दुर्वास चौधरी की रूमाल की सहायता से हत्या की है। इस मामले में दुर्वास की मां सुनंदा चौधरी ने अपनी बहु वैशाली के विरोध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 210/2025 में कलम 103, 115, 352 तहत मामला दर्ज किया गया है।
पती और पत्नी में हरदम विवाद होता था। पती दुर्वास शराब पिकर पत्नी को परेशान करता था। 14 जून केा दोनो में विवाद होने पर घुस्से में वैशाली ने सोए हुए पती दुर्वास को रूमाल की सहायता से मार डाला। कुछ देर बाद मां सुनंदा ने बेटे दुर्वास को आवाज दी। लेकीन कोई प्रतिसाद ना मिलने से दुर्वास के पास जाकर देखने पर दुर्वास मृत अवस्था में दिखाई दिया। जिस से मामले की शिकायत सुनंदा ने करने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच एसडीपीओं दिनकर ठोसरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विजय राठोड कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here