नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म; वनरक्षक गिरफ्तार

0
505

बल्लारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारवां गांव में 30 वर्षीय वनरक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी वनरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कॉलेज से छुट्टी के बाद अपने एक दोस्त के साथ चंद्रपुर से गांव लौट रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उसी दौरान वहां पहुंचे वनरक्षक ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दोनों को मदद का झांसा दिया और फिर नाबालिग लड़की को जबरन पैसे मांगने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने यह जानकारी अपने मित्र को दी। पीड़िता का मित्र उसे उसके घर ले गया और परिजनों के साथ मिलकर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 308 (2), 137 (2), 64 (1), 65 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम रणजीत दुर्योधन बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पीआई बिपिन इंगले के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक करिश्मा मोरे, पीएसआई यशवंत कुमार व खडसे जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here