42 वर्षीय नराधर्मी का अल्पवयीन बालिका पर अत्याचार

0
590

चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के मुधोली गांव से निंदनीय घटना सामने आयी है। जिस में 42 वर्षीय नराधर्मी ने 11 वर्षीय अल्पवयीन बालिका पर लैंगीक अत्याचार किया है। माता पिता खेत में काम करने के लिए गए थे। घर में अल्पवयीन बालिका को अकेला पा कर नराधीर्म ने अत्याचार किया है। शाम में माता पिता आने पर बालिका ने भयावह घटना बताने पर तत्काल भद्रावती पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की गयी। भद्रावती पुलिस ने भी तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के मार्गदर्शन में पोउपनी केदारे, पुलिस उप निरीक्षक मुळे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here