कुए में मिला बाघ का शव

0
271

चंद्रपुर जिले में बाघो की मौत के आकडे बढ रहे है। जिस में रविवार को जिले के ब्रम्हपुरी वन विभाग अंतर्गत आने वाले तळोधी बा वन परिक्षेत्र के गोविंदपूर बिट में गट नंबर 165 सापेपारा माल के खेत के कुए में बाघ का शव मिला है। मुमताज अहमद नुरानी का यह खेत है। वन अधिकारीयों को जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कन्नमवार ने घटना स्थल को भेट देकर बाघ का शुव कुए से निकाला है। मृत बाघ की उम्र ढाई वर्ष होने का आकलन है। इस समय ब्रम्हपुरी वनविभाग के प्रभारी सहा उपवनसंरक्षक हजारे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी कन्नमवार, गोविंदपूर क्षेत्र सहायक गायकवाड, तळोधी क्षेत्र सहायक मने, रासेकर, वनरक्षक श्रीरामें उपस्थित थे। पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. खोब्रागडे और डॉ. वानखेडे ने बाघ के शव का शवविच्छेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here