पति ने पत्नी की हत्या करने का मामला ब्रम्हपुरी तहसील में सामने आया है। ब्रम्हपुरी तहसील से 2 किमी दुरी पर मालडोंगरी में आरोपी जयदेव पिल्लेवान 60 रा. मालडोंगरी व मृतक पत्नी में गत 2 से 3 दिन से रोज विवाद हो रहा था। हो रहा था। इस दौरान 11 फरवरी की रात 11 बजे के दरम्यान फिर्यादी मजलग जॉकीस जयदेव पिल्लेवान (30) को आरोपर व मृतक विवाद करते हुए दिखाई दिए। मगर फिर्यादी ने इस पर ध्यान नही दिया और सुबह 7 बजे फिर्यादी की मांग हिरकण्या जयदेव पिल्लेवान 50 मृत अवस्था में दिखाई दी। जिस से आरोपी ने पत्नी को मारपीट करने पर उसके सिर पर मार लगकर उसकी मृत्यु होने का आकलन पुलिस ने लगाया है। शिकायत के आधार पर आरोपी जयदेव पिल्लेवान के विरोध में अपराध क्रमांक 71/24 में कलम 302 तहत मामला दर्ज कर जयदेव को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अनिल जिट्टावार के मार्गदर्शन में पुलिस दल कर रहा है।









