देशीकट्टे के साथ 2 जीवीत काडतुस जप्त

0
519

चंद्रपुर जिले में अवैघ धंदे हथीयार पर नियंत्रण के लिए कारवाई करने के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू ने अपराध शाखा को दिए है। इस सुचना के आधार पर अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व मे दल तैयार कर अवैध रूप से हथीयार रखने वालों का पता लगाकर कारवाई मुहिम शुरू की गयी है। इस मुहिम में दल को गुप्त जानकारी मिली थी। जिस में मौजा पडोली के डीएनआर आफीस के पिछे एक व्यक्ती कमर में देशी कट्टा लगाकर घूमने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पो उपनी भुर्ले ने दल के साथ व्यक्ती को हिरासत में लेते हुए जांच करने पर एक देश कट्टे के साथ पैंट की जेब में 2 जीवीत काडतुस मिले है। इस व्यक्ती का पता लगाने पर अपराध रेकार्ड में इस पर राजुरा, घुग्घुस और वरोरा पुलिस स्टेशन मे अनेक चोरी, जबरन चोरी, घरफोडी के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली। साथ ही यह व्यक्ती विविध अपराधों में फरार था। पडोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को पडोली पुलिस की हिरासत में दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here