ऑक्शन में कोयला खरीदारों से सौतेला व्यवहार

0
272

वेकोलि की खुली निलामी प्रणाली में बेसीक दाम से अधिक प्रिमीयम देने वालों से सौतेला व्यवहार हो रहा है। जिस में कोयला खरीदार अतिरीक्त 2 हजार प्रती एमटी से अधिक के दाम का भुगतान कर रहे है। लेकीन माजरीवेकोलि एरिया की एकोणा 1 खदान में तो अधिकारीयों की अजब कार्य प्रणाली ही सामने आ रही है। जिस में सुबह की पहली पारी में वाहनों को छोडने और दोपहर 12 के बाद ब्लास्टिंग का हवाला देकर 2 बजे तक वाहनों को चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है। वही दोपहर 3 तक शिप्ट बदलने और कर्मचारीयों के आने तक 4 बजनेसे इन वाहनों को खदान में इंट्री नही मिल रही है। प्रिमीयम दामों का भुगतान करने वाले डीओं धारक वाहनों को केवलसुबह 6 से शाम 6 तक का ही समय दिया गया है। लेकीन ब्लास्टींग, शिप्ट और टैग काम ना करने का हवाला देने से ऑक्शन में कोयला खरेदी करने वालों को समय पर कोयला ना मिलने के साथ अंतिम तारीख तक इंतजार करना पडता है। ऐसे में वेकोलि मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय मुख्यालय के अधिकारीयों ने इस अजब काम कीजांच कर ऑक्शन कोयला खरीदारों के वाहनों के इंट्री में सौतेले व्यवहार करने वाले अधिकारीयों पर तो कारवाई वेकोलि के लाभ हीत का ही काम साबीत होंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here