पति पत्नी के विवाद में पत्नी की हत्या

0
466

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में हत्या का मामला सामने आया है। जिस में रानीलक्ष्मी वार्ड परिसर में राजेश गोपाल भुक्या और उसकी पत्नी भाग्यलक्ष्मी उर्फ बन्नु भुक्या रहती थी। 24 मार्च को रात 11 के दरम्यान दोनो ने एकसाथ खाना खाने के बाद पत्नी भाग्यलक्ष्मी ने राजेश के अन्य महिला के साथ संबंध होने के कारण घर देर से आने का बोल कर विवाद शुरू किया। जिससे भाग्यलक्ष्मी और पती राजेश में मारपीट होकर भाग्यलक्ष्मी ने राजेश को जोर से काट लिया। जिसपर राजेश ने भाग्यलक्ष्मी का गला दबाया और सो गया। सुबह भाग्यलक्ष्मी ना उठने पर घबराकर राजेश ने अपने दोस्तो को बुलाकर भाग्यलक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद भाग्यलक्ष्मी को मृत घोषीत किया।
मामले की जानकारी बल्लारपुर पुलिस को मिलने पर हत्या होने का संदेह होने से पुलिस ने राजेश से पुछताछ की। जिस में राजेश ने सारा घटनाक्रम बताकर हत्या की कबुली दी है। पुलिस ने आरोपी राजेश भुक्या के विरोध में भारतीय न्याय संहिता 2023 की कलम 103(1) तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विपीन इंगळे के मार्गदर्शन में सपोनी मदन दिवटे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here