चंद्रपुर जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुशता के प्रयासो की विफलता के मामले सामने आ रहे है। जिस में जिले के चिमूर तसहील के विहीरगांव मेंं शनिवार 25 जन वरी को दोपहर 12 के दरम्यान बकरी चराने के लिए गए चरवाहे को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। चिमूर तहसील के पडसगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले विहीरगांव नियत क्षेत्र 2 में कक्ष क्रमांक 858 के जंगल में चरवाहा बकरी चराने गया था। इसी दौरान झाडीयों में छुपे बाघ ने चरवाहे को अपना शिकार बनाया है। दयाराम लक्ष्मण गोंडाने 70 रा. विहीरगांव मृतक चरवाहे का नाम है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर शव जांच के लिए चिमूर उपजिला अस्पताल भेजा है। इस समय वन परिक्षेत्र अधिकारी योगीता आत्राम, वन पाल अमोल कवासे, विनोद किन्नाके,निखुरे, वन रक्षक नागलोत, मेश्राम, खारडे, जीवतोडे, जरारे, गेडाम, दुधे, ठाकरे, चिमूर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक संतोष बाकल उपस्थित थे। मृतक के परिवार को वन विभाग ने तत्काल 50 हजार की आर्थीक मदत की है।









