चंद्रपुर शहर व परिसर के रास्तो पर बडे प्रमाण में गड्डो की समस्या की और प्रशासन का ध्यान आकर्षीत करने और नागरिकों को इस लढाई में सहभागी करने के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने सेल्फी विथ गड्डा नाम का अभिनव अभियान शुरू किया है। एक फोटो गड्डे मुक्त चंद्रपुर के लिए इस उद्देश से शुरू किए गए अभियान में नागरिकों ने परिसर के खतरनाक गड्डो के साथ सेल्फी निकालने का आवाहन किया गया है। यह फोटो सोशल मिडीया पर सांसद प्रतिभा धानोरकर को टैग कर पोस्ट करे। इसके साथ ही नागरिकों ने फोटो के साथ गुगल लोकेशन भी सांसद प्रतिभा धानोरकर के जनसंपर्क कार्यालय में भेजने का बताया गया है। इस उपक्रम व्दारा रास्तो के गड्डो की विस्तृत जानकारी और तीव्रता कम की जाएगी। जिस से प्रशासन को तत्काल कारवाई करने के लिए दबाव बढेगा।
सांसद प्रतिभा धानोरकर ने एक फोटो बदलाव की शुरूवात होने का स्पष्ट किया है। प्रत्येक नागरिक का सहभाग गड्डे मुक्त चंद्रपुर की दिशा से एक महत्वपुर्ण कदम साबीत होंगा। चंद्रपुर में रास्ते सुरक्षीत और सुस्थिती में लाने के लिए नागरिकों ने इस अभियान में बडी संख्या में सहभागी होने का आवाहन सांसद प्रतिभा धानोरकर ने किया है।अधिक जानकारी के लिए और फोटो भेजने के लिए संपर्क क्रमांक: 9881016714 / 8010723759 पर संपर्क करने का आवाहन किया गया है।









